Karauli Ration Dealer Bharti 2026: करौली में 36 राशन डीलर पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

Karauli Ration Dealer Bharti 2026 : करौली जिले में राशन डीलर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है । करौली जिले में 36 Ration Dealer Bharti के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है । जिला रसद अधिकारी करौली ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । यहां हमने Karauli Ration Dealer के बारे में जानकारी दी है। यहां आप उसकी योग्यता की जानकारी ले सकते है । यहां सभी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार दी गई है ।

Karauli Ration Dealer Bharti 2026 Latest News

Rajasthan Dealer Bharti 2026 के तहत करौली जिले में राशन डीलर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है । यह भर्ती 23 जून 2026 से शुरू होकर 6 जुलाई 2026 तक चलेगी । इसके मध्य इच्छुक व्यक्ति आवेदन जमा करवा सकता है । कुछ रिक्त पद महिला आरक्षित है जहां केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है । ग्राम पंचायत के अनुसार भर्तियों का विवरण भी हमने इस आर्टिकल में लिखा है । आवेदन करने से पहले शर्तों और एवं पदों की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें ।

Karauli Ration Dealer Vacancy 2026 Details

करौली जिले में जहां राशन डीलर भर्ती 2026 निकाली गई है, इस ग्राम पंचायत या वार्डो के नाम आप यहां पर देख सकते हैं । हमने यहां भर्ती विवरण को पूरी तरह स्पष्ट तरीके से टेबल में दर्शाया है ।

ग्राम पंचायत/ शहरी क्षेत्र वार्ड तहसीलआरक्षण की स्थिति
महुखास हिंडौन ग्रामीणमहिला आरक्षित
पालनपुर श्रीमहावीरजी ग्रामीणअनारक्षित
कांचरोदा सपोटरा ग्रामीणअनारक्षित
हरनगरकरौली ग्रामीणमहिला आरक्षित
मामचारी करौली ग्रामीणअनारक्षित
जटनंगलाहिंडौन ग्रामीणमहिला आरक्षित
कटकड़ श्रीमहावीरजी ग्रामीणअनारक्षित
कटकड़श्रीमहावीरजी ग्रामीणअनारक्षित
पालनपुरश्रीमहावीरजी ग्रामीणअनारक्षित
भजेड़ाटोडाभीम ग्रामीणअनारक्षित
भंडारी बालघाट ग्रामीणअनारक्षित
सैंगर पुरा करौली ग्रामीणअनारक्षित
भावलीमासलपुर ग्रामीणअनारक्षित
भावलीमासलपुर ग्रामीणअनारक्षित
रिक्त झारेड़ा हिंडौन ग्रामीणमहिला आरक्षित
वार्ड नंबर 29 ( नवीन वार्ड )हिंडौन शहरअनारक्षित
वार्ड नंबर 39 ( नवीन वार्ड )हिंडौन शहरअनारक्षित
वार्ड नंबर 27,28, ( नवीन वार्ड )हिंडौन शहरअनारक्षित
राजाहेड़ा नादौती ग्रामीणमहिला आरक्षित
रलावता नादौती ग्रामीणअनारक्षित
कैमा नादौती ग्रामीणमहिला आरक्षित
वार्ड नंबर 20करौली शहरमहिला आरक्षित
वार्ड नंबर 4करौली शहरमहिला आरक्षित
वार्ड नंबर 28करौली शहरअनारक्षित
वार्ड नंबर 8करौली शहरअनारक्षित
रतियापुरा करौली ग्रामीणअनारक्षित
बीजलपुर करौली ग्रामीणमहिला आरक्षित
रानोली टोडाभीम ग्रामीणअनारक्षित
कुढावल टोडाभीम ग्रामीणअनारक्षित
वार्ड नंबर 14, 27टोडाभीम शहरअनारक्षित
वार्ड नंबर 6, 31,32,33 टोडाभीम शहरअनारक्षित
वार्ड नंबर 12, 14, 27टोडाभीम शहरअनारक्षित
वार्ड नंबर 16, 17टोडाभीम शहरमहिला आरक्षित
वार्ड नंबर 5, 6टोडाभीम शहरअनारक्षित
कलागुडा सपोटरा ग्रामीणअनारक्षित
नानपुरसपोटरा ग्रामीणअनारक्षित

Karauli Ration Dealer Bharti 2026 Age Limit

करौली राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए विभाग द्वारा न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है और अधिकतम उम्र 45 वर्ष रखी गई है । अर्थात आवेदक जिस दिन आवेदन जमा करवा रहा है तब उसकी उम्र 21 वर्ष से 45 बर्ष के बीच में होनी चाहिए ।

  • न्यूनतम आयु 21 बर्ष
  • अधिकतम आयु 45 वर्ष

Karauli Ration Dealer Bharti 2026 Education Qualification

Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026 ( Karauli ) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास स्नातक पास होना चाहिए और साथ ही RKCL या इसके समकक्ष 3 माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण होना आवश्यक है । यदि स्नातक उत्तीर्ण से आवेदन प्राप्त नहीं होता है तो 12वीं पास अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार किया जाएगा । यदि कंप्यूटर प्रशिक्षण नहीं है तो 6 माह में कंप्यूटर प्रशिक्षण पूरा करने का घोषणा पत्र लिया जाएगा ।

Ration Dealer Bharti 2026 से संबंधित आवश्यक शर्ते

यदि आप करौली राशन डीलर भर्ती 2026 का आवेदन करना चाहते है तो आपको निम्न शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए ।

  • जिस क्षेत्र के लिए रिक्त पद है आवेदक भी उसी ग्राम/वार्ड का होना चाहिए ।
  • आवेदक के 1 जनवरी 2015 के बाद दो से अधिक संतान नहीं होनी चाहिए ।
  • आवेदन पत्र केवल जिला रसद कार्यालय करौली से जारी किया जाएगा, अन्य स्थानों से प्राप्त आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे ।
  • उचित मूल्य दुकान के पास कम से कम 30 फीट चौड़ी सड़क होनी चाहिए ।
  • आवेदक के परिवार में पहले किसी के नाम पर उचित मूल्य की दुकान आवंटित ना हो ।
  • तहसीलदार द्वारा जारी 1 लाख रुपए का हैसियत प्रमाण पत्र देना होगा ।
  • अन्य शर्तों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें ।

Karauli Ration Dealer Bharti 2026 Important Links

आधिकारिक नोटिफिकेशन – डाउनलोड करें

Karauli Ration Dealer Bharti 2026 – FAQs

करौली राशन डीलर भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 36 पद

करौली राशन डीलर भर्ती 2026 आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

6 जुलाई 2026

करौली राशन डीलर भर्ती 2026 की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

स्नातक उत्तीर्ण एवं RKCL/समकक्ष कंप्यूटर प्रमाणपत्र।

आवेदन पत्र कहां से प्राप्त होगा?

आवेदन पत्र जिला रसद कार्यालय, करौली से प्राप्त किया जा सकता है।

हैसियत प्रमाण पत्र की कितनी राशि निर्धारित है?

₹1 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *