Ajmer Anganwadi Bharti 2026

Ajmer Anganwadi Bharti 2026 : अजमेर जिले में आंगनबाड़ी के 105 पदों पर आवेदन शुरू, जल्दी करें आवेदन

Ajmer Anganwadi Bharti 2026 : राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के अनुसार अजमेर जिले में आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के 105 पदों पर आवेदन शुरू हो चुके है । अजमेर जिले की महिलाओं के लिए यह सुनहरा मौका आया है । अजमेर जिले में आंगनबाड़ी भर्ती के रिक्त पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 रखी गई है । अजमेर आंगनवाड़ी भर्ती में बिना परीक्षा के शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयन किया जाता है । यह गांव में रहने वाले महिलाओं के लिए सुनहरा मौका होता है, जिसमें वह गांव में ही सरकारी नौकरी कर सकती है । हमने यहां आर्टिकल में पूरी जानकारी दी है , पूरा आर्टिकल पढ़े और सबके साथ आर्टिकल लिंक को शेयर करें ।

Ajmer Anganwadi Bharti 2026 Latest News

अजमेर जिले की महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी के 105 रिक्त पदों पर भर्ती चल रही है, जिनमें 34 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 71 पद आंगनबाड़ी सहायिका के शामिल है । अजमेर जिले की महिलाओं के लिए यह सुनहरा मौका आया है और घर बैठे नौकरी करने का अवसर आया है । आंगनवाड़ी भर्ती में बारहवीं पास महिला अभ्यर्थि आवेदन कर सकती है । यह आवेदन ऑफलाइन महिला एवं बाल विकास विभाग, अजमेर में जमा किए जाएंगे तथा आवेदन पत्र भी महिला एवं बाल विकास विभाग अजमेर से प्राप्त किया जा सकेगा । जो महिला अभ्यर्थी अजमेर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में आवेदन करना चाहती है वह 24 जुलाई से पहले अपना आवेदन अजमेर कार्यालय में जमा करवा दे ।

Ajmer Anganwadi Bharti 2026 Vacancy Details

अजमेर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में 105 पदों पर भर्ती निकाली गई है । जिनमें 34 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 71 पद सहायिका के शामिल है । अगर आपको अजमेर की किसी ग्राम पंचायत में आपको अपनी पंचायत का नाम देखना है तो आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखना है, जिसका लिंक नीचे दिया गया है । क्षेत्रवार रिक्त पदों के विवरण को टेबल में दिया गया है, जहां आप रिक पदों के विवरण को देख सकते है ।

परियोजना कार्यालय का नामकार्यकर्ता पदसहायिका पद
अजमेर शहर0212
अजमेर ग्रामीण0105
किशनगढ़ ग्रामीण0207
किशनगढ़ शहर0408
श्रीनगर0611
पीसांगन0004
पुष्कर0204
अराई0303
भिनाय0503
केकड़ी0204
सावर0106
सरवाड़0604
Total 3471

Ajmer Anganwadi Bharti 2026 Age Limit

राजस्थान आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में आवेदन करने की Age Limit 18 वर्ष से 35 वर्ष तक रखी गई है । आयु की गणना जन्म तिथि से विज्ञप्ति जारी होने की तिथि तक शामिल होगी । विशेष योग्यजन को 5 वर्ष अतिरिक्त उम्र की छूट दी जाती है ।

  • Minimum Age – 18 Years
  • Maximum Age – 35 Years

Ajmer Anganwadi Bharti 2026 Education Qualification

अजमेर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है, अधिकतम योग्यता स्नातक हो सकती है । शैक्षणिक योग्यता में स्नातक को प्राथमिकता दी जा सकती है, लेकिन योग्यता केवल 12वीं पास रखी गई है ।

Ajmer Anganwadi Bharti 2026 Selection Process

अजमेर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में महिला अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और मेरिट के आधार पर किया जाएगा । यदि किसी आंगनबाड़ी सहायिका ने लगातार दो वर्ष तक कार्य किया है और वह कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन करती है, तो नियमानुसार उसे प्राथमिकता का लाभ दिया जा सकता है ।

जरूरी दस्तावेज ( Ajmer Anganwadi 2026 Bharti Important Documents )

Anganvadi Bharti 2026 के लिए आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र (जहां लागू हो) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करनी होंगी। विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को संबंधित प्रमाण पत्र आवेदन के साथ देना होगा ।

Ajmer Anganwadi Bharti 2026 Official Notification – डाउनलोड करें

Ajmer Anganwadi Bharti 2026 FAQs

अजमेर आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 105 पद

अजमेर आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

24 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक।

क्या विवाहित और अविवाहित महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?

हां

आवेदन पत्र कहां जमा करना होगा?

संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *