Jhalawar Ration Dealar Bharti 2026 : झालावाड़ जिले के निवासियों के लिए राशन डीलर की भर्ती निकली है, Rajasthan Ration Dealer Bharti 2026 के तहत यह भर्ती निकाली गई है । जिला रसद कार्यालय, झालावाड़ से आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 रखी गई है । आवेदन 10 जून 2026 से पहले रसद विभाग से आवेदन पत्र लेकर 16 जून 2026 से पहले 100 रुपए के भारतीय पोस्टल ऑर्डर के साथ विभाग में जमा करवाना है ।
Jhalawar Ration Dealer Bharti 2026 Latest News
झालावाड़ जिले में Rajasthan Ration Dealar Bharti 2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए है । Ration Dealer Bharti 2026 के अनुसार झालावाड़ जिले की झालरापाटन तहसील में यह भर्ती की जानी है । जिसमें वार्ड संख्या 17 में महिला आरक्षित सीट है अन्य 3 सीटें अनारक्षित है । आवेदन करने से पहले आवेदक को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना चाहिए, जिसका सीधा लिंक नीचे दिया गया है ।
| आवेदन पत्र वितरण प्रारंभ | 01 जून 2026 |
| आवेदन पत्र वितरण अंतिम तिथि | 10 जून 2026 |
| आवेदन पत्र वितरण कार्यालय | जिला रसद अधिकारी कार्यालय, झालावाड़ |
| आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 16 जून 2026 |
पदों का विवरण ( Jhalawar Ration Dealer Bharti 2026 Vacancy Details )
झालावाड़ राशन डीलर भर्ती 2026 के तहत झालरापाटन तहसील में नया वार्ड संख्या 17, 8,9,10, 17,18,35 और 43 में भर्ती होनी है । झालरापाटन में 4 पदों पर भर्ती की जाती है, जिसकी कार्यालय से आवेदन फॉर्म लेने की अंतिम तारीख 10 जून 2026 रखी गई है, एवं आवेदन पत्र जमा करने की तारीख 16 जून रखी गई है । भर्तियों का विवरण नीचे सारणी में दिया गया है ।
| तहसील | नया वार्ड | FPS Code | Category |
|---|---|---|---|
| झालरापाटन | वार्ड संख्या 17 | 1741 | महिला आरक्षित |
| झालरापाटन | वार्ड संख्या 8, 9, 10 | 2338 | अनारक्षित |
| झालरापाटन | वार्ड संख्या 17, 18, 35 | 1971 | अनारक्षित |
| झालरापाटन | वार्ड संख्या 43 | 24534 | अनारक्षित |
आयु सीमा (Jhalawar Ration Dealer Bharti 2026 Age Limit)
झालावाड़ राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले आवेदनकर्ता की आयु आवेदन की अंतिम तिथि ( 16 जून 2026 ) पर 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यह तिथि अलग अलग जिलों के लिए अलग अलग हो सकती है, इसीलिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें, जो नीचे लिंक दिया गया है ।
- न्यूनतम आयु – 21 बर्ष
- अधिकतम आयु – 45 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता : ( Jhalawar Ration Dealer Bharti 2026 Educational Qualification )
झालावाड़ राशन डीलर भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सामान्यतः स्नातक रखी गई है । आवश्यकता पड़ने पर 12वीं पास अभ्यर्थियों पर भी विचार किया जा सकता है।
ध्यान रखने योग्य बिंदु
जिला रसद कार्यालय झालावाड़ द्वारा जारी नोटिफिकेशन में आवेदनकर्ता के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं का ध्यान रखना भी जरूरी है –
- शहरी क्षेत्र की दुकान के लिए संबंधित वार्ड का निवासी होना आवश्यक है।
- कंप्यूटर प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र वांछनीय होगा।
- आवेदक के परिवार में पहले से उचित मूल्य दुकान का संचालन नहीं होना चाहिए।
- उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदन करने वाले पुरुष या महिला अभ्यर्थी के 1 जनवरी 2025 के बाद दो से अधिक संतान नहीं होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज ( Jhalawar Ration Dealer Bharti 2026 Important Documents )
राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने से पूर्व आवेदक के पास निम्न दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करना जरूरी है ।
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र
- कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र (यदि उपलब्ध हो)
- तहसीलदार द्वारा जारी आर्थिक स्थिति (हैसियत) प्रमाण-पत्र
- आधार / पहचान पत्र आदि
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- शपथ पत्र
- प्रस्तावित दुकान का नक्शा एवं स्थान विवरण
Jhalawar Ration Dealer Bharti 2026 Important Links
आधिकारिक नोटिफिकेशन – डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट – food.rajasthan.gov.in
FAQs – झालावाड़ राशन डीलर भर्ती 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2026 है।
जिला रसद अधिकारी कार्यालय, झालावाड़
₹100 का भारतीय पोस्टल ऑर्डर जमा करना होगा।
4 दुकानें
21 बर्ष
सामान्यतः स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
हां
