Hanumangarh Anganwadi Bharti 2026 : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में Anganwadi Bharti 2026 के लिए 38 पदों पर आवेदन मांगे गए है । हनुमानगढ़ जिले में परियोजना क्षेत्र नोहर, संगरिया, पीलीबंगा, भादरा, रावतसर, टिब्बी और हनुमानगढ़ में आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर आवेदन चल रहे है । आपको अपनी ग्राम पंचायत या वार्ड का नाम देखना है तो इस आर्टिकल में हमने दिया है, देख सकते है । आधिकारिक नोटिफिकेशन नीचे जानकर पढ़ सकते है ।
Hanumangarh Anganwadi Bharti 2026 Latest News
राजस्थान आंगनबाड़ी भर्ती 2026 की योजना के तहत हनुमानगढ़ जिले में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की जा रही है । आवेदन करने वाली इच्छुक महिला अभ्यर्थी अंतिम दिनांक 1 जुलाई 2026 से पहले आवेदन कर सकती है । Hanumangarh Anganwadi Bharti 2026 में कुल 38 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है । उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग हनुमानगढ़ ने विज्ञप्ति संख्या 01/2026-27 के जरिए आवेदन मांगे है । पात्र महिलाएं समय रहते अपना आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग हनुमानगढ़ में अपना आवेदन प्रस्तुत करें । हनुमानगढ़ में आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता पद और सहायिका के पदों पर भर्ती हो रही है ।
हनुमानगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 पदों की तालिका
हनुमानगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में रिक पदों की संख्या परियोजना के अनुसार दिया गया है । अगर आपको अपने वार्ड / ग्राम पंचायत का नाम देखना है तो आधिकारिक नोटिफिकेशन में जाकर देख लेना चाहिए । नोटिफिकेशन का लिंक नीचे दिया गया है ।
| परियोजना | कार्यकर्ता पद | सहायिका पद |
|---|---|---|
| नोहर | 1 | 1 |
| संगरिया | 3 | 5 |
| पीलीबंगा | 3 | 3 |
| भादरा | 1 | 9 |
| रावतसर | 1 | 2 |
| टिब्बी | 1 | 1 |
| हनुमानगढ़ | 3 | 4 |
Hanumangarh Anganwadi Bharti 2026 Age Limit ( आयु सीमा )
हनुमानगढ़ में कार्यकर्ता पद के लिए 13 पद और सहायिका पद पर 25 महिलाओं की भर्ती होगी । इसके लिए महिला आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए । विशेष परिस्थिति में विशेष योग्यजन महिलाओं को 40 वर्ष तक की छूट भी दी जाएगी । नोटिफिकेशन अवश्य देखें जो नीचे दिया गया है ।
- न्यूनतम उम्र – 18 वर्ष
- अधिकतम उम्र – 35 वर्ष ( विशेष वर्ग के लिए 5 बर्ष के लिए छूट )
Hanumangarh Anganwadi Bharti 2026 Educational Qualification ( शैक्षणिक योग्यता )
हनुमानगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाली महिला के पास कम से कम 12वीं पास होना चाहिए, अधिकतम योग्यता स्नातक भी हो सकती है । महिला अभ्यर्थी का योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा ।
चयन प्रक्रिया ( Hanumangarh Anganwadi Bharti 2026 Selection Process )
राजस्थान सरकार के नियमानुसार हनुमानगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती के लिए चयन योग्यता और संबंधित ग्राम पंचायत / वार्ड के आधार पर किया जाएगा । यह भर्ती बिना परीक्षा के की जा रही है ।
Hanumangarh Anganwadi Bharti 2026 Form कहां मिलेगा ?
हनुमानगढ़ आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन फॉर्म महिला एवं बाल विकास विभाग हनुमानगढ़ से प्राप्त किया जा सकेगा, इसे अंतिम तिथि से पहले भरकर निश्चित दस्तावेजों के साथ आपको वापस इसी विभाग में जमा करवाना है ।
Hanumangarh Anganwadi Bharti 2026 Important Links ( महत्वपूर्ण लिंक )
- Hanumangarh Anganwadi Bharti 2026 Notification – यहां देखें
- आधिकारिक वेबसाइट – यहां क्लिक करें
Hanumangarh Anganwadi Bharti 2026 FAQs
कुल 38 पद
1 जुलाई 2026
13 पद
25 पद
महिला एवं बाल विकास विभाग, हनुमानगढ़
