Haryana Anganwadi Bharti 2026 : हरियाणा में अलग अलग जिलों में 7000+ पदों पर भर्ती होने वाली है, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 25,962 कार्यकर्ता पद में से 2638 पद रिक्त है और 25,450 सहायिका पद में से 4545 पद रिक्त है । विभाग द्वारा जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई में इनका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है । महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा जारी नोटिफिकेशन में 30 जून 2026 तक रिक्त पदों को भरने का आदेश जारी किया गया था । जिसका लिंक नीचे दिया गया है ।
इस खबर में आपको भर्ती से जुड़ी जानकारी जैसे योग्यता , आयु सीमा और आवेदन कैसे और कौन कर सकता है बताएंगे । आर्टिकल को पूरा अच्छे से पढ़े ।
Haryana Anganwadi Bharti 2026 Latest News
हरियाणा सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के खाली पदों पर भर्ती की जानी है, जिसके लिए करीब 7000+ रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी । इसमें केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है । महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भर्ती 30 जून 2026 से पहले की जानी है लेकिन यह जुलाई तक की जा सकती है । सभी जिले के लिए अलग अलग नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है । हर जिले में अलग अलग पदों पर भर्ती की जाएगी ।
आयु सीमा ( Haryana Anganwadi Bharti 2026 Age Limit )
हरियाणा आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए महिला आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है। सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
- Minimum Age – 18 Years
- Maximum Age – 42 Years
एप्लिकेशन फीस ( Haryana Anganwadi Bharti 2026 Application Fee )
हरियाणा आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में सभी कैटेगरी (Gen/OBC/ST/EWS/SC/PwD) के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है, यानी यह आवेदन आप फ्री में भर सकते है । हरियाणा के किसी भी जिले में आंगनबाड़ी भर्ती आवेदन करने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा ।
- All Categories Free
शैक्षणिक योग्यता ( Haryana Anganwadi Bharti 2026 Education Qualification )
हरियाणा आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में आवेदन के लिए योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है, विभाग द्वारा आवेदक के पास 10 वीं पास और 12 वीं पास होना जरूरी है, पहले भर्ती की योग्यता कार्यकर्ता पद के लिए 8वीं पास और सहायिका पद के लिए 5वीं पास रखी गई थी;
- कार्यकर्ता पद : 12वीं पास
- सहायिका पद : 10वीं पास
- Supervisor Post : Graduate + Basic Computer Knowledge
महिला आवेदक आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ ले, आधिकारिक नोटिफिकेशन आने पर हमारी वेबसाइट पर वह जरूर मिल जाएंगे ।
हरियाणा आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय आवेदक के पास निम्न दस्तावेज़ होने चाहिए, जो आपको आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करते समय आवश्यकता होगी, यह दस्तावेज आपको महिला एवं बाल विकास विभाग में फॉर्म के साथ जमा करवाने होंगे ।
- आधार कार्ड / पहचान पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र ( 10वीं, 12वीं की मार्कशीट )
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र ( यदि लागूं हो )
महत्वपूर्ण लिंक ( हरियाणा आंगनबाड़ी भर्ती 2026 )
- हरियाणा आंगनबाड़ी भर्ती 2026 शॉर्ट नोटिस – क्लिक करें
- हरियाणा आंगनबाड़ी भर्ती 2026 लेटेस्ट न्यूज – क्लिक करें
- Haryana Anganwadi Bharti Official Website – Click Here
