Sirohi Anganwadi Bharti 2026

Sirohi Anganwadi Bharti 2026 : सिरोही में आंगनबाड़ी के साथिन पदों पर भर्ती, योग्यता 8 वीं पास

Sirohi Anganwadi Bharti 2026 : सिरोही जिले ले आंगनवाड़ी भर्ती की जा रही है, सिरोही जिले की 69 ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी भर्ती के साथिन ( Sathin ) पद पर भर्ती की जा रही है । सिरोही जिले की महिलाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। आंगनबाड़ी के साथिन पद पर केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है । अगर नोटिफिकेशन में आपकी ग्राम पंचायत का नाम है तो आप आवेदन कर सकती है । हमने भर्ती की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी है । यहां पर आप शैक्षणिक योग्यता, आयु और कौन आवेदन कर सकता है और कैसे आवेदन कर सकता है की पूरी जानकारी मिलेगी ।

Field Information
भर्ती विभागमहिला अधिकारिता विभाग, सिरोही
पद का नामसाथिन
विज्ञप्ति संख्या01/2026-27
आवेदन का माध्यमऑफलाइन
नौकरी का प्रकारस्वैच्छिक मानदेय सेवा
कार्य क्षेत्रसंबंधित ग्राम पंचायत

Sirohi Anganwadi Bharti 2026 Latest News

सिरोही जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सिरोही आंगनबाड़ी भर्ती 2026 की भर्ती निकाली गई है, सिरोही जिले की 69 ग्राम पंचायत में यह भर्ती आयोजित की जानी है । सिरोही जिले की पंचायत समिति सिरोही, शिवगंज, रेवदर, पिण्डवाड़ा, आबूरोड, भावरी, मण्डार, कालन्द्री में साथिन पद पर भर्ती निकाली है । आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 जुलाई 2026 रखी गई है ।

आवेदन करने से पूर्व महिला आवेदक को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लेना चाहिए क्योंकि आवेदन ऑफ़लाइन किया जाएगा। आवेदन फार्म भी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है वहां से उसे डाउनलोड कर उसे भरकर आपको संबंधित विभाग में जमा करना है । यह काम आपको 5 जुलाई से पहले करना होगा ।

Read Also : Bikaner Anganwadi Bharti 2026 : आंगनबाड़ी के 84 रिक्त पदों पर आवेदन शुरू, 7 जुलाई तक करें आवेदन

पंचायत समिति वार रिक्त ग्राम पंचायतें

पंचायत समितिग्राम पंचायतें
सिरोहीवेलांगरी, श्री सारणेश्वरजी, वाडेली, तेलपीखेड़ा, सिलोईया, धांता, मण्डवाड़ा, आमली
शिवगंजखेजड़िया, मांडणी, जेतपुरा
रेवदरसनवाड़ा, हरणी अमरापुरा, जीरावल, हड़मतिया, नया पिपलिया, थल, मालगांव, मलावा, राजगढ़, टोकरा
पिण्डवाड़ारामपुरा, खारा, मालेरा, शिवगढ़, मूरी, सावेला, डांगा, कांटल, राजपुरा
आबूरोडवासड़ा, तलवारों का नाका, कारोली, महीखेड़ा, बगेरी, बोरिबुज, मीन, कुई, रेडवा कला, चन्द्रावती, डेरी, उपलाबोर, उपलागढ़
भावरीकालामहादेव खेड़ा, भूला, ईसरा, माण्डवाड़ा खालसा, माण्डवाड़ा देव, वालोरिया, फूलाबाई खेड़ा, नई धनारी, खोखरीखेड़ा, खाखरवाड़ा, पीटारी पादर, सेमली
मण्डाररोहिड़ा, पीथापुरा, मोरवड़ा, जामठा, वासड़ा, वडवज, मेथीपुरा, जालमपुरा, कुषमा, आवड़ा
कालन्द्रीआमलारी, देलदर, काकेन्द्रा, चण्डुआल

आयु सीमा ( Sirohi Anganwadi Bharti 2026 Age Limit )

सिरोही आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के साथिन पद पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है । अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विधवा महिला, तलाकशुदा महिला, एवं विशेष योग्यजन महिलाओं को 45 वर्ष तक की छूट दी गई है ।

  • न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा एवं विशेष योग्यजन – 45 वर्ष तक

शैक्षणिक योग्यता ( Sirohi Sathin Recruitment 2026 Education Qualification )

सिरोही आंगनबाड़ी भर्ती में साथिन पद के लिए दसवीं पास और 12वीं पास की योग्यता रखी गई है । शैक्षणिक योग्यता के आधार पर महिला अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा ।

  • सामान्य स्थिति – न्यूनतम 10वीं पास
  • विशेष परिस्थिति – 8वीं पास महिला का चयन संभव

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

सिरोही जिले में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • RS-CIT/RS-CFA/PGDCA प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • विधवा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र ( मार्कशीट )

महत्वपूर्ण तिथियां और लिंक ( Sirohi Anganwadi Bharti 2026 Dates and Links )

Sirohi Anganwadi Bharti 2026 में आवेदन 5 जून से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 5 जुलाई रखी गई है । 5 जुलाई से पहले महिला अभ्यर्थी आवेदन फार्म को महिला एवं बाल विकास विभाग सीकर में जमा करवा दे । आवेदक से जुड़ी और उनकी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें ।

  • विज्ञप्ति जारी – 05 जून 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि – 05 जुलाई 2026 ( शाम 5 बजे )
  • आधिकारिक नोटिफिकेशन – डाउनलोड करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *