Jaisalmer Ration Dealer Bharti 2026 : राजस्थान में राशन डीलर की भर्ती चल रही है, जैसलमेर में राशन डीलर भर्ती की अंतिम तिथि 23 जून 2026 रखी गई है । हम यहां बताने वाले है कि आपको Rajasthan Dealer Bharti 2026 का आवेदन करने के लिए क्या योग्यता चाहिए, आयु क्या होनी चाहिए, आपको आवेदन कैसे करना है, फॉर्म कहा मिलेगा सभी जानकारी मिलेगी । आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए, जिसका लिंक हमने नीचे दिया है । जैसलमेर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने कुल 48 उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपकी ग्राम पंचायत में जगह हो तो आपको आवेदन जरूर करना चाहिए ।
Jaisalmer Ration Dealer Bharti 2026 Latest News
राजस्थान सरकार द्वारा जैसलमेर जिले में राशन डीलर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है । फॉर्म 23 जून तक भरे जा रहे है, 23 जून से पहले आपको यह फॉर्म भरना होगा । आपको यह भी बता दे कि यह फॉर्म आपको ऑफलाइन भरना है, हमने तहसील के अनुसार पदों का विवरण नीचे दिया है, अगर आपको अपनी ग्राम पंचायत का नाम देखना है तो नोटिफिकेशन में ग्राम पंचायतों के नाम दिए गए है वहां से देख सकते है ।
रिक्त राशन डीलर भर्ती का विवरण
जैसलमेर जिले में 8 तहसीलों में राशन डीलर के 48 पद रिक्त है, जिनमें कई पद नए सृजित किए गए है ।
| जैसलमेर की तहसील | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|
| जैसलमेर शहर | 05 |
| पोकरण शहर | 02 |
| जैसलमेर (ग्रामीण) | 07 |
| सम | 09 |
| फतेहगढ़ | 07 |
| पोकरण (ग्रामीण) | 09 |
| भणियाणा | 06 |
| फलसूण्ड | 03 |
Jaisalmer Ration Dealar Bharti 2026 Eligibility ( पात्रता )
राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा तय की गई पात्रता को पूरा करना जरूरी है । पात्रता में सबसे पहले स्थाई निवासी होना चाहिए, आयु सीमा के भीतर होना चाहिए, शैक्षणिक योग्यता को पूरी होनी चाहिए ।
- स्थाई निवासी : राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी संबंधित गांव का होना आवश्यक है, और शहरी क्षेत्र के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी संबंधित वार्ड का होना जरूरी है ।
- आयु सीमा ( Jaisalmer Ration Dealer Bharti 2026 Age Limit ) : जैसलमेर राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 21 बर्ष से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार की जाएगी ।
- शैक्षणिक योग्यता ( Jaisalmer Ration Dealer Bharti 2026 Education Qualification ): Jaisalmer Ration Dealer Bharti 2026 के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास Graduation कंप्लीट होना जरूरी है, इसके अलावा RSCIT या इसके समकक्ष कंप्यूटर प्रशिक्षण होना चाहिए ।
वित्तीय पात्रता ( Rajasthan Dealer Bharti 2026 Financial Eligibility )
राशन डीलर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदक को संबंधित तहसीलदार द्वारा जारी कम से कम 1 लाख रुपये की वित्तीय हैसियत (सॉल्वेंसी) का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
महिला अभ्यर्थी आवेदन करना चाहती है और वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हो तो महिला स्वयं सहायता समूहों को न्यूनतम 25 हजार रुपये की वित्तीय हैसियत प्रमाणित करनी होगी ।
महत्वपूर्ण तिथियां एवं शुल्क
- आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि: 8 जून 2026
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 23 जून 2026 शाम 6 बजे तक
- आवेदन शुल्क: 100 रुपये
- शुल्क भुगतान का माध्यम : भारतीय पोस्टल ऑर्डर (IPO)
दुकान हेतु आवश्यक मानक
| मापदंड | शर्त |
|---|---|
| न्यूनतम क्षेत्रफल | 20 वर्गमीटर (215 वर्गफीट) |
| न्यूनतम चौड़ाई | 11 फीट |
| स्थान | मुख्य सड़क/मेटल रोड पर |
| भवन | पक्का, हवादार एवं सुरक्षित |
| सुरक्षा | रोलिंग शटर या मजबूत दरवाजा |
जरूरी बात
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जैसलमेर द्वारा जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि एक ही परिवार के किसी अन्य सदस्य पति, पत्नी, माता, पिता, पुत्र, पुत्री आदि के नाम पर यदि पहले से कोई उचित मूल्य की दुकान है तो ऐसे में उस परिवार को Ration Dealer Bharti का नया आवंटन नहीं दिया जाएगा ।
महत्वपूर्ण लिंक
- Jaisalmer Ration Dealer Bharti 2026 Official Notification – Download Here
- Official Website – wcd.rajasthan.gov.in
Jaisalmer Ration Dealer Bharti 2026 FAQs
जैसलमेर में राशन डीलर के 48 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है।
23 जून 2026
21 बर्ष से 45 बर्ष के बीच
