Bikaner Anganwadi Bharti 2026 : Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 की लगातार भर्ती की जा रही है । बीकानेर जिले का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है । Bikaner Anganwadi Bharti 2026 के 84 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है । बीकानेर की किस ग्राम पंचायत में भर्ती आई है उसकी जानकारी आपको नोटिफिकेशन से मिलेगी जो नीचे दिया गया है । यहां पर हमने संपूर्ण जानकारी दी है , जैसे कौन आवेदन कर सकता है, योग्यता क्या है, और कैसे आवेदन कर सकता है ।
Bikaner Anganwadi Bharti 2026 Latest News
बीकानेर जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बीकानेर आंगनबाड़ी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है । विभिन्न ग्राम पंचायतों में 84 पदों पर भर्ती की जानी है । जिसमें 28 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 56 सहायिका के पद शामिल है । इस भर्ती में बीकानेर, कोलायत , बीकानेर ग्रामीण, श्रीडूंगरगढ़, बज्जू खालसा, पांचू, खाजूवाला, नोखा , लूणकरणसर और पूगल क्षेत्र शामिल है । इनमें ग्राम पंचायतों में जहां भी रिक्त पद है उनमें भर्तियां की जा रही है । आवेदन करने की अंतिम तारीख 07 जुलाई 2026 रखी गई है । जो भी महिला अभ्यर्थी आवेदन करना चाहती है वह एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें ।
रिक्त पदों का विवरण
नीचे सारणी में रिक्त पदों का विवरण दिया गया है, अगर आपको ग्राम पंचायत/ ढाणियों के नाम देखने है तो आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखे, जिसका लिंक नीचे दिया गया है ।
| बाल विकास परियोजना | कार्यकर्ता पद | सहायिका पद | कुल पद |
|---|---|---|---|
| बीकानेर शहर | 7 | 7 | 14 |
| कोलायत | 1 | 5 | 6 |
| बीकानेर ग्रामीण | 5 | 9 | 14 |
| श्रीडूंगरगढ़ | 4 | 7 | 11 |
| बज्जू खालसा | 2 | 5 | 7 |
| पांचू | 4 | 4 | 8 |
| खाजूवाला | 1 | 5 | 6 |
| नोखा | 1 | 5 | 6 |
| लूणकरणसर | 1 | 3 | 6 |
| पूगल | 2 | 6 | 8 |
आयु सीमा ( Bikaner Anganwadi Bharti 2026 Age Limit)
बीकानेर आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है , यह आयु आवेदन करने से पूर्व शामिल की जाएगी । विशेष श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विधवा महिला, तलाकशुदा महिलाओं एवं अन्य पात्र वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट यानी 40 वर्ष तक छूट प्रदान की जाएगी।
- न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु – 35 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता ( Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 Educational Qualification)
बीकानेर आंगनबाड़ी भर्ती में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों पदों के लिए महिला अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यह योग्यता दोनों पदों के लिए निर्धारित की गई है ।
आवेदन कौन कर सकता है ?
- Anganwadi भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं।
- विवाहित एवं अविवाहित दोनों महिलाएं आंगनबाड़ी आवेदन के लिए पात्र हैं।
- ग्रामीण क्षेत्र के पदों के लिए संबंधित राजस्व ग्राम की स्थानीय निवासी होना आवश्यक है।
- शहरी क्षेत्र के पदों के लिए संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र के वार्ड की निवासी होना जरूरी है।
आवश्यक दस्तावेज ( Bikaner Anganwadi Recruitment 2026 Document )
महिला आवेदक को आवेदन करते समय अपने फॉर्म के साथ निम्न दस्तावेज को स्वप्रमाणित करना होगा –
- 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका
- आधार कार्ड / जन आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र / राशन कार्ड / मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS) प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विधवा / तलाकशुदा प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- RSCIT या अन्य कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
महत्वपूर्ण तिथियां और लिंक
Bikaner Anganwadi Bharti 2026 के लिए आवेदन 8 जून 2026 से 7 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे । महिला आवेदक 7 जुलाई से पहले अपने दस्तावेजों को पूरा करके विभाग में जमा करवा दे, यह फॉर्म ऑफलाइन जिले की ऑफिस में जाकर जमा करवाना है । अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन जरूर पढ़ ले , जिसका लिंक नीचे दिया गया है ।
- आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ – 08 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि – 07 जुलाई 2026
- आधिकारिक नोटिफिकेशन – यहां क्लिक करें
- आधिकारिक वेबसाइट – wcd.rajasthan.gov.in
