Rajasthan Berojgari Bhatta 2026 : राजस्थान सरकार द्वारा Mukhyamantri Yuva Sambal Yojana के पुराने पोर्टल को पूरी तरह बंद कर दिया गया है और EEMS 2.0 ( Employment Exchange Management System 2.0 ) पोर्टल शुरू कर दिया गया है । EEMS का पुराना पोर्टल 16 अप्रैल से बंद है । इस आर्टिकल में पुराने बेरोजगारी भत्ता को आप कैसे चालू कर सकते है और EEMS 2.0 पोर्टल में नए क्या बदलाब किए गए है उसके बारे में जानकारी दी गई है । इस आर्टिकल को पूरा पढ़े और इसे अन्य बेरोजगार युवाओं के साथ शेयर अवश्य करें ।
Berojgari Bhatta Rajasthan 2026 Overview
| New Berojgari Bhatta Portal 2026 | EEMS 2.0 (Employment Exchange Management System 2.0 ) |
| Department | Skill, Planning and Entrepreneurship Department, Rajasthan |
| Login | Rajasthan SSO ID (Single Sign-On) |
Rajasthan Berojgari Bhatta 2026 Latest News
Mukhyamantri Yuva Sambal Yojana के तहत राजस्थान के युवाओं को 2 बर्ष तक 4000 और बेरोजगार लड़कियों के लिए 4500 रुपए प्रदान किए जाते है । हालांकि 16 अप्रैल से Rajasthan Berojgari Bhatta का पोर्टल बंद कर दिया गया, जिसके बाद कुछ बदलाब के साथ EEMS 2.0 के साथ नया पोर्टल लॉन्च किया गया है । पहले युवाओं को स्वयं अपनी हाजिरी अधिकारी के साइन के साथ अपलोड करनी होती थी लेकिन अब इसे पूरी तरह बदल दिया गया है । अब यह प्रक्रिया संबंधित अधिकारी के हाथ में सौंप दी गई है ।
अब अधिकारी ही आपको हाजिरी को हर महीने अपनी SSO ID के माध्यम से अपलोड करेंगे । इसके लिए किसी तरह से कोई कागज अपलोड करने की जरूरत नहीं है । इसके लिए संबंधित अधिकारी की SSO ID EEMS 2.0 Portal पर मैप होनी आवश्यक है ।
EEMS 2.0 में ऐसे होगी हाजिरी ( Rajasthan Berojgari Bhatta 2026 Attendance)

- Mukhyamantri Yuva Sambal Yojana के तहत Berojgari Bhatta पाने वाले युवाओ को अब Raj EEMS 2.0 मोबाइल ऐप एवं SSO ID के माध्यम से ही अपनी उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करनी होगी ।
- अभ्यर्थियों द्वारा अब उपस्थिति प्रमाण पत्र ई-मित्र या स्वयं अपलोड नहीं कर सकेंगे ।
- जिस विभाग/संस्था में अभ्यर्थी इंटर्नशिप कर रहा है, उसी विभाग के संस्था प्रधान अथवा अधिकृत अधिकारी द्वारा Raj EEMS 2.0 ऐप या SSO ID के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
- यह जानकारी सभी लोगों तक पहुंचे इसीलिए हमने इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दी है ।
Berojgari Bhatta 2026 Attendance Status कैसे देखें
EEMS 2.0 पोर्टल शुरू होने के बाद से आप अपनी SSO ID से अपनी हाजिरी का स्टेटस देख पाएंगे । लेकिन अभ्यर्थी को यह ध्यान रखना है कि अब आप स्वयं Attendance अपलोड नहीं कर सकेंगे, आप केवल Attendance Status देख सकेंगे ।
- सबसे पहले अभ्यर्थी को SSO ID पर जाकर अपनी ID और Password डालकर Login करना है ।
- Search Tab मे EEMS 2.0 ( Employment Exchange Management System 2.0 ) सर्च करना है, उस पर क्लिक करना है ।
- वहां आपको आपकी अनुपस्थिति / उपस्थिति दिखाई देंगी, अधिकारी ने उपस्थिति दर्ज की है या नहीं वहां से आप देख सकेंगे ।
महत्वपूर्ण लिंक ( Rajasthan Berojgari Bhatta 2026 Important Links )
| SSO ID Login | यहां क्लिक करें |
| Employment Department Website | यहां क्लिक करें |
| सहायता हेतु संपर्क | 181 ( राजस्थान संपर्क helpdesk ) |
Disclaimer
इस जानकारी का उद्देश्य केवल आपको जानकारी देना है, हम किसी तरह से सरकार के किसी विभाग से संबंध नहीं रखते है । अभ्यर्थियों को आधिकारिक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर ही विजिट करते रहना चाहिए । ज्यादा जानकारी के लिए अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क बनाएं रखें ।
