Deeg Ration Dealer Bharti 2026: राजस्थान के डीग जिले में रिक्त पदों पर राशन डीलर भर्ती 2026 निकाली गई है । डीग जिले की तहसील / नगरपालिका कुम्हेर , रारह और डीग के लिए राशन डीलर के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है । Deeg Ration Dealer Bharti 2026 में कुल 6 उचित मूल्य की दुकानों पर भर्ती की जानी है । आवेदन फार्म भरने की अंतिम तारीख 25 जून 2026 रखी गई है । Deeg Ration Dealer Bharti 2026 में आवेदन करने से पहले आपको जिले का आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ लेना चाहिए । इस आर्टिकल की लिंक को अपने साथियों के साथ शेयर जरूर करें ।
Deeg Ration Dealer Bharti 2026 Latest News
Rajasthan Dealer Bharti 2026 के तहत राजस्थान की उचित मूल्य की दुकानों पर Ration Dealer Bharti 2026 की जा रही है । डीग जिले में भी Deeg Ration Dealer Bharti 2026 की जा रही है । 25 जून से पहले आवेदक को आवेदन फॉर्म भरकर जिला रसद कार्यालय,डीग में जमा करना चाहिए । आवेदन फॉर्म 100 रुपए का भारतीय पोस्टल ऑर्डर जमा करके जिला रसद कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है । जो भी अभ्यर्थी आवेदन करना चाहता है उसको एक बार Official Notification जरूर पढ़ लेना चाहिए । जिसका लिंक नीचे दिया गया है। हमने यहां Deeg Ration Dealar Bharti 2026 से जुड़ी जानकारी को शेयर किया है । अगर आप डीग जिले से है तो यह खबर आपके लिए काम की है ।
डीग जिले में राशन डीलर भर्ती के रिक्त पद
Rajasthan Dealer Recruitment 2026 के तहत Deeg Ration Dealar Bharti 2026 चल रही है । डीग जिले के कुम्हेर, रारह और डीग में यह भर्ती की जानी है । आप अपने ग्राम पंचायत / वार्ड का नाम टेबल में देखें, भर्तियों का विवरण नीचे दिया गया है ।
Read Also – Bharatpur Ration Dealer Bharti 2026 : भरतपुर जिले में राशन डीलर की बिना परीक्षा भर्ती
| तहसील / नगरपालिका | दुकान का स्थान | ग्राम पंचायत / नगरपालिका | आरक्षण की स्थिति |
|---|---|---|---|
| कुम्हेर | बाबैन | बाबैन | अनारक्षित |
| रारह | अजान | अजान | महिला आरक्षित |
| डीग | वार्ड नं. 05 (पुराना) | डीग | महिला आरक्षित |
| डीग | वार्ड नं. 11 (पुराना) | डीग | अनारक्षित |
| डीग | वार्ड नं. 14 (पुराना) | डीग | महिला आरक्षित |
| डीग | खेड़ा ब्राह्मण | खेड़ा ब्राह्मण | महिला आरक्षित |
शैक्षणिक योग्यता ( Deeg Ration Dealer Bharti 2026 Education Qualification )
Deeg Ration Dealer Bharti 2026 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास कम से कम स्नातक (Graduation) की शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। इसके अलावा RKCL कम्प्यूटर प्रशिक्षण भी आवश्यक है । अगर आवेदन एक ही आता है तो 12वीं पास अभ्यर्थी को उचित मूल्य की दुकान आवंटित करने पर विचार किया जा सकता है ।
डीग राशन डीलर भर्ती 2026 के महत्वपूर्ण बिंदु
- डीग जिले में शहरी क्षेत्र की दुकान के लिए आवेदक उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए ।
- डीग के ग्रामीण क्षेत्र की दुकान के लिए संबंधित ग्राम पंचायत का निवासी होना आवश्यक है।
- आवेदक को राशन दुकान का फोटो आवेदन के साथ संलग्न जरूर करना है ।
- तहसीलदार द्वारा जारी एक लाख रुपये का हैसियत प्रमाण पत्र देना होगा ।
महत्वपूर्ण लिंक ( Deeg Ration Dealer Bharti 2026 Important Links )
- आधिकारिक नोटिफिकेशन – क्लिक कर पढ़ें
- आधिकारिक वेबसाइट – food.rajasthan.gov.in
