Berojgari Bhatta Portal 2026: EEMS 2.0 Portal

Berojgari Bhatta Portal 2026: EEMS 2.0 Portal पर Attendance कैसे देखें? पूरी जानकारी

Rajasthan Berojgari Bhatta 2026 : जैसा कि आपको पता है कि बेरोज़गारी भत्ता का पुराना पोर्टल बंद करके नया पोर्टल EEMS 2.0 चालू किया गया है। आज हमने यहां आपको EEMS 2.0 Portal के बारे में पूरी जानकारी दी है । जैसे बेरोजगारी भत्ता Attendance Upload कैसे होगी ? कब होगी ? आप कैसे देख सकते है ? EEMS 2.0 पोर्टल के मुख्य उद्देश्य क्या है ? अन्य सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे !

EEMS 2.0 पोर्टल और SSO ID मैपिंग

आपको हम जानकारी दे दे कि अब Attendace ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया बदल गई है। युवा जहां प्रशिक्षण पूरा कर रहे है वहां संबंधित विभाग के अधिकारी (DDO) को अपनी SSO ID को EEMS 2.0 पोर्टल पर मैप करवाना होगा । जो उसे स्वयं मैप के लिए SSO ID से विभाग को रिक्वेस्ट भेजनी होगी ।

अगर अधिकारी की SSO ID मैप नहीं है, तो उपस्थिति अपलोड नहीं हो पाएगी। इसके लिए आप अपने जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क करें ।

SSO ID Mapping Form

EEMS 2.0 पोर्टल के मुख्य कार्य और उद्देश्य

Berojgari Bhatta Portal ऑनलाइन अटेंडेंस: अब उपस्थिति (Attendance) अपलोड करने की प्रक्रिया अधिकारी के हाथ में दे दी गई है । संबंधित विभाग के अधिकारी स्वयं अपनी SSO ID के माध्यम से आपकी उपस्थिति अपनी SSO ID से अपलोड करेंगे ।

अधिकारी SSO ID मैपिंग (Mapping): बेरोजगारी भत्ता पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने के लिए संबंधित विभाग अधिकारी ( जो आपकी अटेंडेंस पर साइन करते थे ) की SSO ID Portal पर मैप होनी आवश्यक है । तभी वह ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे ।

पारदर्शिता (Transparency): सरकार का मानना है कि EEMS 2.0 Portal को पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाया गया है । अभ्यर्थी अपनी SSO ID में लॉगिन करके यह देख सकते हैं कि अधिकारी ने अटेंडेंस अपलोड की है या नहीं और कितनी छुट्टियां लगाई हैं ।

Berojgari Bhatta Portal Par Attendance Kaise Dekhen

अभ्यर्थी बेरोज़गारी भत्ता पोर्टल पर अधिकारी द्वारा लगाई गई छुट्टियों की संख्या देखने के लिए निम्न तरीका अपनाएं –

Berojgari Bhatta Portal Par Attendance
Berojgari Bhatta Portal Par Attendance
  • अभ्यर्थी सबसे पहले अपनी खुद की SSO ID Login करें ।
  • EEMS 2.0 Application को सर्च करके खोले । वहां आपके फॉर्म में ‘अटेंडेंस’ (Attendance) का विकल्प दिखाई देगा, वहां क्लिक करें ।
  • फॉर्म में Attendace देखने के लिए Eye आइकन पर क्लिक करें । वहां आपको उपस्थिति प्रमाण पत्र दिखाई देगा, उसमें छुट्टियों की संख्या देख सकते है ।
  • इसके अलावा इससे यह भी पता लगा सकते है कि अधिकारी द्वारा आपकी Attendance EEMS 2.0 पोर्टल पर दर्ज की गई है या नहीं ।
Berojgari Bhatta Portal Par Attendance
Berojgari Bhatta Portal Par Attendance

EEMS 2.0 पोर्टल पर दिखेगी अपलोड तारीख

EEMS 2.0 पोर्टल पर आप यह जानकारी आसानी से देख सकते हैं कि आपके अधिकारी ने आपकी अटेंडेंस किस तारीख को अपलोड की है ।

जब आप अपनी SSO ID के माध्यम से EEMS 2.0 पोर्टल पर जाते है तो वहां आपको अपलोड की तारीख और समय भी दिखाई देते है । यानि अधिकारी ने किस तारीख और किस समय पर अटेंडेंस अपलोड की है, वह जानकारी वहाँ दिखती है ।

Rajasthan berojgari bhatta EEMS Status

वहां आप यह भी देख सकते है कि किस महीने की अटेंडेंस अपलोड की गई है । वहां आप उसकी स्थिति (Status) भी देख सकते है, वहां देख सकते है कि आपकी अटेंडेंस वर्तमान में ‘सबमिटेड’ (Submitted) है या ‘वेरिफाई’ (Verified)

कई जिलों में SSO ID मैपिंग के आदेश जारी

राजस्थान के कई जिलों में EEMS 2.0 पोर्टल पर DDO (अधिकारी) मैपिंग के आदेश जारी कर दिए गए है, जिनमें निम्नलिखित जिले शामिल है :

  • अलवर
  • कोटा
  • टोंक
  • बूंदी

इन जिलों के रोजगार कार्यालयों द्वारा अभ्यार्थियों को सूचित कर दिया गया है कि उपस्थिति ऑनलाइन अपलोड करने की प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी की SSO ID को पोर्टल पर मैप कराना अनिवार्य है। अन्य जिलों के अधिकारियों की SSO ID मैपिंग के लिए धीरे धीरे आदेश जारी होते जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *