Jhunjhunu Anganwadi Bharti 2026 : झुन्झुनू जिले में आंगनवाड़ी भर्ती के आवेदन शुरू, महिलाओं को मौका

Jhunjhunu Anganwadi Bharti 2026 : झुन्झुनू जिले की महिलाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है, अब महिलाएं जो बेरोजगार घर बैठी है वह आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में आवेदन कर सकती है । झुन्झुनू आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की अंतिम दिनांक 6 जुलाई 2026 रखी गई है । जो महिलाएं आंगनबाड़ी भर्ती में आवेदन करने की इच्छुक है वह अंतिम दिनांक से पहले अपना आवेदन महिला एवं बाल विकास विभाग झुंझुनूं में जमा करवा दे । आंगनवाड़ी में कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती की जा रही है । आपको अपनी ग्राम पंचायत में रिक्त पद देखना है तो आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें जिसका लिंक नीचे दिया गया है ।

Jhunjhunu Anganwadi Bharti 2026 Latest News

Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 के अनुसार झुंझुनूं जिले में आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता के 44 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है । झुन्झुनू के मंडावा , बुहाना, सूरजगढ़, नवलगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में भर्ती की जा रही है । भर्ती का नोटिफिकेशन 3 जून 2026 को जारी किया गया था, जिसमें अंतिम तारीख 6 जुलाई 2026 का जिक्र किया गया है । आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है । यह उन महिलाओं के लिए सुनहरा मौका है जो झुन्झुनू आंगनवाड़ी भर्ती 2026 का इंतजार कर रही थी ।

झुन्झुनू आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में रिक्त पदों का विवरण

अगर आप अपनी ग्राम पंचायत/वार्ड में पद की स्थिति देखना चाहते है तो ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें। कहां कितने पद रिक्त है उसका विवरण सारणी में दिया गया है । एक जरूरी सलाह यह भी है कि आवेदन करने से पूर्व नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें ।

ये भी पढ़ें : Sikar Anganwadi Bharti 2026 : सीकर आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के आवेदन शुरू, आवेदन करें

CDPO परियोजनाकार्यकर्ता पदसहायिका पद
मण्डावा32
बुहाना02
सूरजगढ़02
सिंघाना12
उदयपुरवाटी08
नवलगढ़06
खेतड़ी16
पिलानी14
झुंझुनूं23
अलसीसर01

आयु सीमा ( Jhunjhunu Anganwadi Bharti 2026 Age Limit )

आवेदक की उम्र नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख तक 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है, इसी उम्र के बीच की महिला आवेदक फॉर्म भर सकती है । अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित अन्य विशेष वर्गों की महिलाओं के लिए 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट प्रदान की गई है ।

शैक्षणिक योग्यता ( Jhunjhunu Anganwadi Bharti 2026 Educational Qualification )

झुन्झुनू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए आवेदन करने वाली महिला आवेदक कम से कम 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।

झुन्झुनू आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय महिला आवेदक को अन्य दस्तावेज भी साथ में जमा करने होंगे –

  • अधिकतम शैक्षणिक योग्यता की अंकतालिका
  • 12 वीं पास की अंकतालिका
  • पहचान पत्र/ राशन कार्ड / आधार कार्ड / जनाधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र ( यदि लागूं हो )

आंगनवाड़ी भर्ती 2026 से जुड़ी जानकारी

  • विज्ञप्ति संख्या 01/2026-27 को 3 जून 2026 को निरस्त किया गया । यह भर्ती 02/2026-27 के अनुसार हो रही है ।
  • महिला आवेदक उसी ग्राम पंचायत की स्थाई निवासी होनी चाहिए, शहर के लिए स्थाई वार्ड की निवासी होनी चाहिए ।
  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास होना चाहिए ।
  • शौचालय उपयोग होने के लिए महिला आवेदक को शपथ पत्र देना होगा।
  • विधवा महिला को पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र देना होगा ।
  • आवेदन फॉर्म महिला एवं बाल विकास विभाग झुंझुनूं से मिलेगा ।
  • आवेदन जमा करने के बाद रसीद प्राप्त जरूर करें ।

Jhunjhunu Anganwadi Bharti 2026 Important Links

Jhunjhunu Anganwadi Bharti 2026 FAQs

Jhunjhunu Anganwadi Bharti 2026 की अंतिम तिथि क्या है?

6 जुलाई 2026

Jhunjhunu Anganwadi Bharti 2026 में कुल कितने पद हैं?

44 पद

Jhunjhunu Anganwadi Bharti 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

12वीं पास

Jhunjhunu Anganwadi Bharti 2026 आवेदन फॉर्म कहां से मिलेगा?

महिला एवं बाल विकास विभाग, झुंझुनूं कार्यालय से।

Jhunjhunu Anganwadi Bharti 2026 में किन पदों पर भर्ती होगी?

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *