MPESB Bharti 2026 : जेल प्रहरी, क्षेत्र रक्षक और वन रक्षक का प्रवेश पत्र जारी, ऐेसे करें डाउनलोड

MPESB Forest Guard & Jail Prahari 2026 Exam : मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने वन रक्षक, जेल प्रहरी, क्षेत्र रक्षक एवं सहायक जेल अधीक्षक के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है । विभाग ने 1679 पदों के लिए भर्ती निकाली थी, मध्यप्रदेश के जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उनके लिए यह बहुत ही जरूरी खबर है ।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते है । एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है और प्रक्रिया भी बताई गई है ।

MPESB Recruitment 2026 Latest News

MPESB ने 1679 पदों में वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के पद शामिल किए थे । अब विभाग ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए है । 4 जून 2026 को परीक्षा होने वाली है । पहले यह परीक्षा तिथि 25 मई 2026 निर्धारित थी लेकिन SSC, CUET परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर 4 जून किया गया ।

MPESB Recruitment 2026 Exam 4 June 2026

विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 4 जून 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित होगी । पहली शिफ्ट का समय 10:00 बजे से 12:00 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट का समय 03:00 बजे से 05:00 बजे तक है । उम्मीदवार 4 जून को सुबह 8 से 9 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, इससे आप लेट नहीं हो पाएंगे ।

एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी को अपना नाम , रोल नंबर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय , परीक्षा केंद्र आदि जानकारी चेक कर लेनी चाहिए । इस परीक्षा में उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र भी ले होगा । उम्मीदवार यह भी ध्यान रखें कि समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और अपना एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र ले जाना ना भूले, अन्यथा प्रवेश नहीं दिया जाएगा ।

Van Rakshak & Kshetra Rakshak , Jail Prahari and Asst. Jail Superintendent Combined Recruitment Test- 2026 Admit Card

Van Rakshak & Kshetra Rakshak , Jail Prahari Recruitment 2026 ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं ।
  • हिंदी या इंग्लिश अपनी भाषा का चयन करें ।
  • वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या, जन्म दिनांक और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • Search बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परीक्षा उपयोग हेतु इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

Van Rakshak & Kshetra Rakshak , Jail Prahari and Asst. Jail Superintendent Combined Recruitment 2026 Important Links

Admit Card Download Link Click Here
Official Exam Date Notice Download
Form Date Notification Download
Official Websiteesb.mp.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *