SMFCL Recruitment 2026 : SMFCL ( सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड ) ने भर्ती निकाली है । जिसमें करीब 1 लाख 40 हजार तक सैलरी मिलने वाली है । योग्य युवा इसमें आवेदन कर सकते है । इसमें विभिन्न विषयों में ई 1 ग्रेड के कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए SMFCL भर्ती Advertisement Number 01/2026 निकाली है । इसकी अधिसूचना 20 मई 2026 को जारी की गई थी । इस भर्ती में 12 वैकेंसी निकली गई है, लेकिन सैलरी ₹40000 से 1,40,0000 तक मिलेगी । इस आर्टिकल में हमने आपको पूरी जानकारी दी है, पूरा लेख पढ़ें
SMFCL Executive Recruitment 2026 Important Dates
| Events | Dates |
|---|---|
| विज्ञापन की तिथि | 20 मई 2026 |
| आवेदन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण | 20 मई 2026 (शाम 4:00 बजे) |
| आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 18 जून 2026 (रात 11:45 बजे) |
| कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की परीक्षा तिथि | जुलाई 2026 (सटीक तिथि एडमिट कार्ड में दी जाएगी ) |
| साक्षात्कार की तिथि | इसकी सूचना SMFCL की वेबसाइट/ईमेल/ SMS पर दी जाएगी। |
आवेदन शुल्क ( Application Fee )
SMFCL Recruitment 2026 में आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य ( UR), EWS और OBC -NCL वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 रखा गया है, वही SC ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह निशुल्क रखा गया है ! आवेदक एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें जिसका लिंक नीचे दिया गया है ।
| Category | Fee |
|---|---|
| UR / OBC (NCL) / EWS | Rs 1000 /- |
| SC/ST/PwBD | Nil |
SMFCL Recruitment 2026 Age Limit ( आयु सीमा )
SMFCL Recruitment 2026 भर्ती में सामान्य वर्ग की उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है और उन्हें कोई छूट नहीं दी गई है । SC ST Category के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट के साथ अधिकतम 35 वर्ष तक आवेदन करने की अनुमति है, वहीं OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी गई है जिससे उनकी अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष तक हो जाती है ।
आवेदन के लिए योग्यता ( Education Qualification ):
योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है, हमने नीचे पद के अनुसार योग्यता का विस्तृत विवरण दिया है ।
- वित्त ( फाइनेंस ) : इसमें आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास CA या CMA की योग्यता होनी चाहिए ।
- कंपनी सचिव ( Company Secretary ) : इसमें आवेदन के लिए ग्रेजुएशन कंप्लीट होनी चाहिए और ICSI ( Institute Of Company Secretaries Of India ) की Associate या Fellow Membership होनी चाहिए ।
- आई टी ( IT ) : इसने आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस में BE/B.TECH डिग्री होनी जरूरी है, जिसमें उसने कम से कम 60% अंक प्राप्त किए हो ।
- परियोजनाएं ( Project ) : इसमें आवेदन के लिए आवेदक के पास सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्युनिकेशन इनमें BE/B.Tech की डिग्री होनी चाहिए ।
- कानूनी ( Legal ) : इसमें आवेदन की लिए आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 3 साल की Regular LLB या 5 साल की इंटीग्रेटेड LLB प्रथम श्रेणी में पास की हो ।
चयन प्रक्रिया ( Selection Process ) :
इस भर्ती में चयन दो चरणों में किया जाएगा पहले चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी होगा, जिसमें 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी । यह परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी । परीक्षा के लिए अलग-अलग शहर चुने गए हैं जिसमें भोपाल दिल्ली मुंबई लखनऊ कोलकाता चेन्नई आदि स्थान रखे गए हैं ।
वहीं दूसरे चरण में प्रथम चरण ( CBT ) में पास होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा । उसके बाद उम्मीदवारों को 1:7 अनुपात साथ में शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा । इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से अभ्यर्थी को भेजे जा सकते हैं ।
SMFCL कार्यकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले SMFCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “करियर” अनुभाग खोलें।
- ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें और पंजीकरण/आवेदन फॉर्म पूरा करें।
- अपने दस्तावेजों की प्रतियां सही से अपलोड करें ।
- ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें ( यदि लागूं है )
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें , भविष्य हेतु सुरक्षित रखें ।
Important Links
| आवेदन करें | Click Here |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन | Downlaod |
| आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
SMFCL Recruitment 2026 – FAQs
18 जून 2026 रात 11:45 बजे तक
कुल 12 कार्यकारी (Executive) पद
उम्मीदवारों को 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये तक वेतन मिलेगा।
चयन CBT परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
हाँ, प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
