RAS Recruitment 2026 : RPSC ने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है । राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है । जिसमें 607 RAS पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है । RAS 2026 से जुड़ी जानकारी इस लेख में हमने दी है , जहां विस्तृत जानकारी मिल सकेगी । ज्यादा जानकारी आप नोटिफिकेशन से भी ले सकेंगे जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
उन अभ्यर्थियों को राहत की खबर है जो राजस्थान लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षा RAS की तैयारी कर रहे थे । आवेदन 4 जून 2026 से शुरू होकर 3 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे । 607 पदों में 192 पद राज्य सेवाओं के लिए है और 415 पद अधीनस्थ सेवाओं के लिए आरक्षित किए गए है । अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़े
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
RAS 2026 परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक ( Graduate ) या इसके समकक्ष मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए ।
भर्ती में उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष छूट प्रदान की गई है जो ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में शामिल हो रहे है, लेकिन RPSC द्वारा मुख्य परीक्षा ( Main Exam ) से पहले उन्हें शैक्षणिक डिग्री देनी होगी ।
RAS भर्ती परीक्षा तिथि जारी
RPSC ने RAS भर्ती 2026 की परीक्षा तिथि की घोषणा भी कर दी है । RAS Exam 2026 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को किया जाएगा ।

RAS भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
RPSC के अनुसार राजस्थान की सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए एकल पंजीयन शुल्क निर्धारित है ।
| सामान्य (अनारक्षित) / क्रीमीलेयर श्रेणी के OBC/MBC अभ्यर्थी | ₹600/- |
| आरक्षित वर्ग (SC/ST/नॉन-क्रीमीलेयर OBC/MBC/EWS/सहरिया) | ₹400/- |
| दिव्यांगजन (PH) अभ्यर्थी | ₹400/- |
नोट : राजस्थान से बाहर के अन्य राज्यों के सभी आवेदकों को सामान्य वर्ग में माना जाएगा और उन्हें 600 रुपए शुल्क देना होगा ।
RAS Bharti 2026 के लिए आयु सीमा
RAS 2026 का आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 1 जनवरी 2027 के आधार पर शामिल की जाएगी ।
- न्यूनतम आयु – 21 वर्ष
- अधिकतम आयु – 40 वर्ष
इस भर्ती में 1 बर्ष की ज्यादा छूट दी गई है, क्योंकि पिछली भर्ती का नोटिफिकेशन वर्ष 2024 में जारी किया गया था और उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की गई थी ।
आयु सीमा में छूट
- SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग के पुरुष (राजस्थान के मूल निवासी) के लिए आवेदन में 5 वर्ष की छूट (अधिकतम 45 वर्ष + 1 वर्ष अतिरिक्त) प्रदान की गई है।
- SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग की महिलाएँ (राजस्थान के मूल निवासी) के लिए आवेदन में 10 वर्ष की छूट (अधिकतम 50 वर्ष + 1 वर्ष अतिरिक्त) प्रदान की गई है ।
- सामान्य (अनारक्षित) वर्ग की महिलाओं के लिए 5 वर्ष की छूट (अधिकतम 45 वर्ष + 1 वर्ष अतिरिक्त) दी गई है ।
- विधवा एवं विच्छिन्न विवाह (तलाकशुदा) महिलाओं के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा तय नहीं है, लेकिन सेवानिवृत्ति की आयु (60 वर्ष) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अराजपत्रित कर्मचारी (NGE) के लिए दिनांक 1 जनवरी 2027 को न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष की आयु होनी चाहिए।
Rajasthan RAS भर्ती Exam Pattern
RAS 2026 परीक्षा का चयन तीन चरणों में पूरा किया जाएगा –
- प्रारंभिक परीक्षा ( Preliminary Exam )
- मुख्य परीक्षा ( Main Exam )
- इंटरव्यू ( Interview )
OTR ( One Time Registration ) Process
RAS 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को RPSC पोर्टल के माध्यम से OTR पूरा करना होगा । OTR जनाधार से Automatic Fatch होगा, जिसमें लाइव फोटो, नाम, पिता का नाम , जन्म तिथि और Gender की जानकारी होगी ।
आवेदन के समय जो लाइव फोटो लिया जाएगा उसका मिलान परीक्षा केंद्र पर आधार से किया जाएगा । यदि आधार कार्ड में फोटो 3 साल से पुरानी है तो आधार कार्ड जरूर अपडेट करवा लें ।
संशोधन की प्रक्रिया :
यदि आवेदन फॉर्म भरते समय आवेदक से कोई गलती हो जाती है तो अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तिथि के 10 दिन बाद 500 रूपये का शुल्क देकर ऑनलाइन संशोधन कर सकते है ।
How to Apply Online RAS Recruitment 2026
राजस्थान RAS Bharti 2026 का नोटिफिकेशन 607 पदों के लिए जारी हो चुका है । जो अभ्यर्थी आवेदन करने की प्रक्रिया को जानना चाहते है वह नीचे दिए गए Step By Step को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है –
- अभ्यर्थी सबसे पहले SSO पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in पर जाए ।
- SSO पोर्टल में Login करने के बाद ‘Recruitment Portal’ सर्च कर चयन करे ।
- वहां आपको RPSC RAS Recruitment 2026 का चयन करना है ।
- यदि आपने पहले OTR रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो अपने आधार कार्ड या जन आधार कार्ड के माध्यम से One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
- OTR पूरा करते समय अपनी लाइव फोटो सहित तमाम जानकारियों को सावधानीपूर्वक जांचे, बाद में बदलाव संभव नहीं होगा ।
- आवेदन पत्र कंप्लीट करने के बाद फॉर्म का Preview देखें और सबमिट करके हार्ड कॉपी का प्रिंट आउट ले लें ।
