Karauli Anganwadi Bharti 2026

Karauli Anganwadi Bharti 2026: जिले में 191 पदों पर भर्ती, जल्दी आवेदन करें

Karauli Anganwadi Bharti 2026 : करौली जिले में आंगनबाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है । करौली जिले में आंगनबाड़ी भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जिसके तहत 191 पदों पर भर्ती की जानी है । जिसकी अंतिम दिनांक 3 जुलाई रखी गई है ।

यहां हमने ये बताया है कि करौली जिले में कहां कहा रिक्त पद है जहां भर्ती आयोजित की जानी है । Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 के लिए केवल पात्र महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है । हमने इस लेख में आवेदन से जुड़ी जानकारी शेयर की है, जो आपको जानकारी देने के उद्देश्य से दी गई है ।

Karauli Anganwadi Bharti 2026 Latest News

करौली जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा Karauli Anganwadi Bharti 2026 की भर्ती निकाली गई है । जिले में आंगनबाड़ी के 191 पदों पर भर्ती की जानी है । जिसमें 101 कार्यकर्ता पद के लिए और 90 सहायिका पद शामिल है । करौली जिले के मंडरायल, करौली, हिंडौन सिटी, सपोटरा टोडाभीम, नादौती , श्रीमहावीरजी और मासलपुर में आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है । आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ ले , जिसका लिंक नीचे दिया गया है ।

Karauli Anganwadi Bharti 2026कार्यकर्ता पदसहायिका पदकुल पद
करौली151732
मण्डरायल141529
हिंडौन161430 ( 2 कार्यकर्ता पद निरस्त )
कुल पद = 28
सपोटरा171330
टोडाभीम14923
नादौती9817
श्रीमहावीरजी7512
मासलपुर9918

Read Also – Sirohi Anganwadi Bharti 2026 : सिरोही में आंगनबाड़ी के साथिन पदों पर भर्ती, योग्यता 8 वीं पास

आयु सीमा ( Karauli Anganwadi Bharti 2026 Age Limit )

महिला एवं बाल विकास विभाग, करौली द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार महिला अभ्यर्थियों की मिनिमम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है । विभाग द्वारा विधवा महिला, तलाकशुदा महिला, परित्यक्ता एवं विशेष श्रेणी की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

  • Minimum Age – 18 Years
  • Maximum Age – 35 Years

आवश्यक दस्तावेज ( Karauli Anganwadi Bharti 2026 )

Anganvadi Bharti 2026 में आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों को आवेदन के समय इस दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो नीचे दिए गए है –

  • आधार कार्ड, राशन कार्ड, जनाधार कार्ड, या मतदाता पहचान पत्र
  • सेकेंडरी अंकतालिका / शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र ( यदि लागूं हो )
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Karauli Anganwadi Bharti 2026 के लिए योग्यता

करौली आंगनबाड़ी भर्ती 2026 में केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती है । संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के क्षेत्र की स्थानीय निवासी महिला को प्राथमिकता दी जाएगी। नियमानुसार विधवा महिला और तलाकशुदा महिलाओं को भी पात्र माना जाएगा।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिए आवेदन करने वाली महिला कम से कम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है, तभी वह आवेदन की योग्य पात्र मानी जाएगी ।

हिंडौन सिटी आंगनबाड़ी के दो कार्यकर्ता पद निरस्त

महिला एवं बाल विकास विभाग, करौली द्वारा आदेश क्रमांक 2487 दिनांक 03.06.2026 की विज्ञप्ति संख्या 01/2026 के द्वारा आंगनवाड़ी मानदेय कर्मियों के रिक्त पदों हेतु पदवार आंगनवाड़ी केन्द्र के नाम देकर संबंधित परियोजना कार्यालयों में आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाने हेतु विज्ञप्ति प्रकाशित की गई थी।

बाल विकास परियोजना अधिकारी हिण्डौन के पत्रांक 208 दिनांक 08.06.2026 में उक्त दोनों केन्द्रों (हिण्डौन के आंगनवाड़ी केन्द्र खुरसटपुरा एवं राराशाहपुरा पर कार्यकर्ता ) पर माननीय न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने के कारण जारी विज्ञप्ति संख्या 01/2026 से निम्न आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मानदेय कार्मिक के पद की विज्ञप्ति को निरस्त किया गया है। निरस्त करने के आदेश टेबल में नीचे दिया गया है ।

परियोजनाआंगनवाड़ी केन्द्र का नामपद
हिण्डौनखुरसटपुराकार्यकर्ता
हिण्डौनराराशाहपुराकार्यकर्ता

महत्वपूर्ण तिथियां और लिंक

Karauli Anganwadi Bharti 2026 में आवेदन 3 जून से शुरू हो चुके है और आवेदन की अंतिम तारीख 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है । ध्यान रखें 3 जुलाई से पहले आवेदन निर्धारित विभाग में जमा करवा दे, आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़े जिसका लिंक भी नीचे दिया गया है ।

आवेदन शुरू होने की तिथि03 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि03 जुलाई 2026 (शाम 6:00 बजे तक)
Karauli Anganwadi Bharti 2026 Notification Click Here
करौली जिले के दो आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता भर्ती निरस्तयहां पढ़ें
संशोधन – श्रीमहावीरजी आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्ति में संशोधन यहां देखें
आधिकारिक वेबसाइटwcd.rajasthan.gov.in

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *