Dausa Anganwadi Bharti 2026

Dausa Anganwadi Bharti 2026 : आंगनबाड़ी में 105 खाली पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Dausa Anganwadi Bharti 2026 : दौसा जिले की अलग अलग सीटों और गांवों में आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की जा रही है । Dausa Anganwadi Bharti ( Rajasthan Anganwadi Bharti 2026 ) में कुल 105 पदों पर भर्ती की जा रही है , जिसकी अंतिम दिनांक 3 जुलाई 2026 रखी गई है । हम इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी देंगे , आपको अच्छे से इसे पढ़ना है और आवेदन करना है । ध्यान रहे इसमें केवल पात्र महिलाएं ही आवेदन कर सकते है । हमने नीचे आयु सीमा, योग्यता और आवेदन कैसे करना है कि पूरी जानकारी दी है ।

Dausa Anganwadi Bharti 2026 Latest News

Dausa Anganwadi Bharti 2026 की भर्ती महिला एवं बाल विकास विभाग, दौसा द्वारा निकाली गई है । विभाग ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसमें 105 पदों पर भर्ती का जिक्र किया गया है । इसमें 37 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 68 सहायिका पद पर भर्ती की जा रही है । दौसा जिले के बांदीकुई, बसवा, दौसा, लालसोट, लवाण, महुवा, सिकंदरा, बैजूपाड़ा, सिकराय, रामगढ़ पचवारा, नांगल राजावतान में आंगनबाड़ी में खाली पदों पर भर्ती की जा रही है । आवेदन करने से पहले महिला अभ्यर्थी या परिजनों को आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ लेना चाहिए ।

दौसा आंगनबाड़ी भर्ती 2026कार्यकर्ता पदसहायिका पदकुल पद
महुवा61723
लालसोट6713
रामगढ़ पचवारा5813
दौसा7714
बांदीकुई4812
सिकंदरा167
सिकराय336
बसवा235
लवाण224
बैजूपाड़ा044
नांगल राजावतान134

आयु सीमा ( Dausa Anganwadi Bharti 2026 Age Limit )

विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार महिला अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है । इसमें विभाग द्वारा विधवा महिला, तलाकशुदा महिला, परित्यक्ता एवं विशेष श्रेणी की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। विधवा महिला, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाओं को नियमानुसार विशेष वरीयता प्रदान की जाएगी।

  • Minimum Age – 18 Years
  • maximum Age – 35 Years

आवश्यक दस्तावेज ( Dausa Anganwadi Bharti 2026 )

आवेदन करने वाली महिला अभ्यर्थियों को आवेदन के समय इस दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जो नीचे दिए गए है –

  • आधार कार्ड, राशन कार्ड, जनाधार कार्ड, या मतदाता पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • EWS प्रमाण पत्र ( यदि लागूं हो )
  • शैक्षणिक योग्यता अंकतालिका
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

महत्वपूर्ण तिथियां और लिंक ( Important Dates and Links )

Dausa Anganwadi Bharti 2026 में आवेदन 3 जून से शुरू हो चुके है और अंतिम तारीख 3 जुलाई निर्धारित की गई है । आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़े जिसका लिंक भी नीचे दिया गया है ।

आवेदन शुरू3 जून 2026
आवेदन की लास्ट डेट 3 जुलाई 2026
Dausa Anganwadi Bharti 2026 NotificationClick Here
Official Website wcd.rajasthan.gov.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *