Sawai Madhopur Ration Dealer Bharti 2026

Sawai Madhopur Ration Dealer Bharti 2026: सवाई माधोपुर में राशन डीलर पदों पर भर्ती, आवेदन करें

Sawai Madhopur Ration Dealer Bharti 2026 : Rajasthan Ration Dealar Bharti 2026 के तहत सवाईमाधोपुर जिले में राशन डीलर के 9 पदों पर भर्ती निकाली गई है । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, सवाई माधोपुर की ओर से जिले में उचित मूल्य (राशन) दुकानों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है । जिले के ऐसे बेरोजगार युवक जो राशन डीलर भर्ती 2026 में आवेदन करना चाहते हैं वो अंतिम तिथि 30 जून 2026 से पहले अपना आवेदन जिला रसद अधिकारी कार्यालय, सवाई माधोपुर में जमा करवा दे । यहां आर्टिकल में हमने भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु और योग्यता को विस्तार से लिखा है ।

Sawai Madhopur Ration Dealar Bharti 2026 Latest News

सवाई माधोपुर जिले के उन अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी सामने आई है जो गांव में रहकर जॉब करना चाहते है, राजस्थान सरकार द्वारा सवाई माधोपुर जिले में राशन डीलर भर्ती 2026 के आवेदन किए जा रहे है । सवाई माधोपुर जिले के बामनवास, गंगापुर सिटी, चौथ का बरवाड़ा ग्रामीण और नगर परिषद सवाई माधोपुर में यह भर्ती हो रही है । 9 पदों में से 4 पद महिला आरक्षित है यानि महिलाएं ही आवेदन कर सकती है । विभाग द्वारा 16 जून 2026 को नोटिफिकेशन जारी किया गया है और अंतिम तारीख 30 जून 2026 रखी गई है ।

Sawai Madhopur Ration Dealer Bharti 2026 Important Dates

सवाईमाधोपुर राशन डीलर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन 16 जून 2026 को जारी किया गया है । आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 रखी गई है ।

सवाई माधोपुर में राशन दुकानों के रिक्त पद

सवाई माधोपुर जिले में कुल 9 उचित मूल्य दुकानों का आवंटन किया जाना है। रिक्त दुकानों का विवरण निम्नानुसार है –

ये भी पढ़ें : Bharatpur Ration Dealer Bharti 2026 : भरतपुर जिले में राशन डीलर की बिना परीक्षा भर्ती

क्षेत्रदुकान का नामआरक्षण
नगरपालिका बामनवासवार्ड नं. 05 (पुराना)महिला आरक्षित
नगरपालिका बामनवासवार्ड नं. 19 (पुराना)अनारक्षित
नगर परिषद गंगापुर सिटीवार्ड नं. 27 (पुराना)महिला आरक्षित
नगर परिषद गंगापुर सिटीवार्ड नं. 35 बी (पुराना)अनारक्षित
चौथ का बरवाड़ा ग्रामीणशिवाड़महिला आरक्षित
मित्रपुरा ग्रामीणपिपलदाअनारक्षित
नगर परिषद सवाई माधोपुरवार्ड नं. 10 ए (पुराना)अनारक्षित
नगर परिषद सवाई माधोपुरवार्ड नं. 34 बी (पुराना)अनारक्षित
नगर परिषद सवाई माधोपुरवार्ड नं. 3 बी (पुराना)महिला आरक्षित

आवेदन प्रक्रिया ( Ration Dealar Bharti 2026 Apply Process )

राजस्थान राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जिला रसद अधिकारी कार्यालय, सवाई माधोपुर द्वारा जारी किया गया है । आवेदक करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस में जिला रसद कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।आवेदन प्राप्त करने के लिए 100 रुपए का भारतीय पोस्टल ऑर्डर जमा करना होगा । आवेदन पत्र को भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज के साथ जिला रसद अधिकारी कार्यालय, सवाई माधोपुर में जमा करवाना होगा।

आयु सीमा ( Sawai Madhopur Ration Dealer Bharti 2026 Age Limit )

सवाई माधोपुर में उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन करने वाले आवेदक की आयु कम से कम 21 वर्ष तथा अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए। इस आयु सीमा में आने वाले सभी पात्र व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए यही आयु सीमा लागू रहेगी।

शैक्षणिक योग्यता ( Sawai Madhopur Ration Dealer Bharti 2026 Educational Qualification )

सवाई माधोपुर राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का ग्रेजुएशन पूरा होना आवश्यक है । इसके अलावा 3 महीने का RLCL प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। लेकिन किसी क्षेत्र में कोई स्नातक ( Graduation ) अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के आवेदन पर भी विचार किया जा सकता है।

गोदाम एवं दुकान संबंधी शर्तें

सवाई माधोपुर जिले में राशन डीलर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले आवेदक को भंडारण के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप गोदाम की व्यवस्था करनी होगी। यदि अभ्यर्थी पहले से ही गोदाम की सुविधा रखता है तो उसे दुकान का नक्शा भी जमा करना होगा।

आवेदन के साथ यह घोषणा भी करनी होगी

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को आवेदन देते समय घोषणा पत्र भी देना होगा, जिसमें निम्न बिंदुओं की घोषणा करनी होगी –

  • परिवार के किसी अन्य दूसरे सदस्य के नाम पहले से उचित मूल्य की दुकान नहीं हो ।
  • वह शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो।
  • दुकान का संचालन स्वयं करेगा।
  • 1 जनवरी 2015 के बाद दो से अधिक संतान नहीं होने की घोषणा करनी होगी।
  • आवेदक को न्यूनतम 1 लाख रुपये की वित्तीय क्षमता का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा ।
  • शौचालय की उपलब्धता का शपथ पत्र देना होगा ।

Sawai Madhopur Ration Dealer Bharti 2026 Important Links

Sawai Madhopur Ration Dealer Bharti 2026 Official NotificationDownload
Official WebsiteClick Here
Salumber Ration Dealer Bharti 2026Click Here
Bundi Ration Dealer Bharti 2026Click Here

Sawai Madhopur Ration Dealer Bharti 2026 FAQs

Sawai Madhopur Ration Dealer Bharti 2026 में कुल कितने पद हैं?

कुल 9 पद

Sawai Madhopur Ration Dealer Bharti 2026 का आवेदन पत्र कहां से प्राप्त होगा?

आवेदन पत्र जिला रसद अधिकारी कार्यालय, सवाई माधोपुर से प्राप्त किया जा सकता है।

क्या महिलाएं आवेदन कर सकती हैं?

हां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *