DRDO DEAL Paid Internship 2026: DRDO में 6 महीने में मिलेगा 30000 स्टाइपेंड, बिना परीक्षा होगा चयन

DRDO DEAL Paid Internship 2026 : देश के प्रतिष्ठित रक्षा अनुसंधान संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। इसके लिए आपको बता दूं कि Defence Research and Development Organisation (DRDO) की Defence Electronics Applications Laboratory (DEAL) ने वर्ष 2026 के लिए Paid Internship कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न तकनीकी विषयों के छात्रों को रक्षा क्षेत्र में कार्य करने और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Defence Research and Development Organisation Latest News

Defence Research and Development Organisation – DRDO भर्ती अभियान के तहत कुल 45 इंटर्नशिप सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। सबसे खास बात ये है कि इसमें चयनित उम्मीदवारों को 6 महीने की तक 30,000 रुपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। आवेदन करने की प्रक्रिया ऑफलाइन रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि 30 जून 2026 तक अपना आवेदन भेज सकते हैं।

आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

DRDO DEAL इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन भेजना होगा। आवेदन ऑफलाइन ही पते पर भेजे जाएंगे, जो नोटिफिकेशन में दिया हुआ है ।

महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार है –

Advertisement NoDEAL/HRD/Paid Internship-2026
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 27 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 जून 2026
DRDO DEAL में चयनित उम्मीदवारों को सूचना15 जुलाई 2026 तक
इंटर्नशिप प्रारंभ होने की तिथि3 अगस्त 2026

DRDO के तीन प्रमुख तकनीकी विभागों में अवसर

DRDO की इस इंटर्नशिप योजना में Engineering और Electronics क्षेत्र के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। संस्थान ने विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की हैं।

इन पदों पर इंटर्नशिप –

  • इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग – 20 पद
  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग – 20 पद
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग – 5 पद

इन विभागों से जुड़े छात्रों को रक्षा तकनीक, अनुसंधान कार्यों और प्रयोगशाला आधारित परियोजनाओं में काम करने का अवसर मिलेगा।

आवेदन करने की योग्यता

Defence Research and Development Organisation – DRDO में इंटर्नशिप के लिए B.Tech., B.E., M.TECH. तथा M.Sc. (Electronics) के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आपको आवेदन के लिए कुछ शैक्षणिक शर्तों को भी पढ़ लेना चाहिए ।

  • बी.टेक. और बी.ई. के वे छात्र आवेदन के पात्र होंगे जिन्होंने अपना तीसरा वर्ष या छठा सेमेस्टर पूरा कर लिया है अथवा जुलाई 2026 तक पूरा कर लेंगे।
  • इसी प्रकार एम.टेक. और एम.एससी. (इलेक्ट्रॉनिक्स) के ऐसे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने पहला वर्ष या दूसरा सेमेस्टर पूरा कर लिया हो या जुलाई 2026 तक पूरा होने वाला हो।
  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का अध्ययन संस्थान AICTE से मान्यता प्राप्त होना आवश्यक है । अभ्यर्थी के पास 10 अंकों के पैमाने पर कम से कम 7.0 CGPA होना चाहिए।

बैकलॉग वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण शर्त

नोटिफिकेशन के अनुसार, जिन छात्रों के पहले पांच सेमेस्टर में किसी भी विषय में बैकलॉग, सप्लीमेंट्री या फेल का रिकॉर्ड है, वे इस इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए।

Defence Research and Development Organisation – DRDO Age Limit

DRDO DEAL Paid Internship भर्ती प्रक्रिया में Age Limit को लेकर कोई विशेष प्रावधान नहीं रखा गया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन में न तो न्यूनतम आयु का उल्लेख किया गया है और न ही अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है। ऐसे में पात्रता पूरी करने वाले छात्र सीधे आवेदन कर सकते हैं।

30 हजार रुपये का स्टाइपेंड

DRDO DEAL Paid इंटर्नशिप के दौरान चयनित छात्रों को आर्थिक सहायता के रूप में कुल 30,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा। यह राशि एकमुश्त नहीं बल्कि दो चरणों में प्रदान की जाएगी।पहले तीन महीने सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर 15,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद छह महीने की पूरी इंटर्नशिप अवधि समाप्त होने पर दूसरी किस्त के रूप में 15,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा।हालांकि स्टाइपेंड प्राप्त करने के लिए नियमित उपस्थिति जरूरी होगी। प्रत्येक माह कम से कम 15 दिन उपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी ही भुगतान के पात्र होंगे।

चयन प्रक्रिया (Selection Process )

DRDO DEAL Paid इंटर्नशिप कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसके लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह शैक्षणिक उपलब्धियों और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया की प्रक्रिया

डीआरडीओ द्वारा इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन भेजना होगा।

  1. सबसे पहले अभ्यर्थी DRDO की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा ।
  2. इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी है और मांगे गए दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करनी है ।
  3. तैयार आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेजना होगा।
  4. यह ध्यान रहे आवेदन अंतिम तिथि 30 जून 2026 से पहले ही संबंधित कार्यालय में पहुंच जाए।

महत्वपूर्ण लिंक

आधिकारिक नोटिफिकेशन यहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *